IBPS PO, SO Recruitment 2025: आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 28 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 22, 2025 | 11:14 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ, एसओ चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाएं पास करना होगा।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले, आईबीपीएस पीओ पंजीकरण 2025 की अंतिम तिथि 21 जुलाई थी। उम्मीदवार 12 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
IBPS PO, SO Recruitment 2025: आयुसीमा
आईबीपीएस भर्ती परीक्षा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
IBPS PO, SO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आईबीपीएस पीओ पदों के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
IBPS PO, SO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ, पीओ पंजीकरण फॉर्म 2025 के लिए 850 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 175 रुपये है।
IBPS PO, SO Recruitment 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर IBPS PO या IBPS SO पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प पर क्लिक करें
- अपने मूल विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपने खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- फाइनल कंफर्मेशन पेज सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
Also read RRB JE CBT 2 Result 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस सीबीटी 2 रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
IBPS PO, SO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
आईबीपीएस अक्टूबर 2025 में पीओ के 5,208 और एसओ के 1,007 पदों सहित कुल 6,215 रिक्तियों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
अगली खबर
]UGC NET June Result 2025: एनटीए यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट जून 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग