IBPS PO 2025 Interview Admit Card: आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 3, 2025 | 08:52 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 फरवरी के तीसरे से चौथे सप्ताह तक आयोजित होने की संभावना है। इस राउंड में उम्मीदवारों के पर्सनल, कम्युनिकेशन स्किल, बैंकिंग अवेयरनेस और डिसीजन मेकिंग की क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) 2025 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना आईबीपीएस पीओ 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इंटरव्यू राउंड आईबीपीएस पीओ भर्ती अभियान की चयन प्रक्रिया का फाइनल राउंड है। आईबीपीएस पीओ 2025 इंटरव्यू कॉल लेटर 18 फरवरी, 2025 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है, वे आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू राउंड में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
IBPS PO 2025 Interview: इंटरव्यू संभावित डेट
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 फरवरी के तीसरे से चौथे सप्ताह तक आयोजित होने की संभावना है। इस राउंड में उम्मीदवारों के पर्सनल, कम्युनिकेशन स्किल, बैंकिंग अवेयरनेस और डिसीजन मेकिंग की क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
IBPS PO 2025 Interview Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
आईबीपीएस पीओ भर्ती अभियान 2025 के लिए उम्मीदवारों का फाइनल चयन आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 हॉल टिकट में नाम, इंटरव्यू तिथि, समय और पते सहित महत्वपूर्ण विवरण देख सकेंगे।
IBPS PO 2025 interview: जरूरी डाक्यूमेंट्स
- आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर।
- आईबीपीएस पीओ ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र।
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)।
- कक्षा 10वीं और कक्षा 12 के प्रमाण पत्र।
- डिग्री/जाति प्रमाण पत्र।
- लास्ट वर्किंग सर्टिफिकेट
IBPS PO 2025 interview admit card: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज IBPS PO इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड करें।
IBPS PO 2024: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट डिटेल
बता दें कि आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 27 नवंबर को जारी किया गया था, जबकि आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित किए गए थे। आईबीपीएस पीओ 2024 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4,455 पीओ, एमटी रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम