IBPS Clerk Prelims Exam 2024: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा कल से शुरू, जानें गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग
Saurabh Pandey | August 23, 2024 | 08:04 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के में शामिल होने वाले उम्मीदवार 31 अगस्त 2024 तक अपना कॉल लेटर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) कल यानी 24 अगस्त से आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त को समाप्त होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड, दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, परीक्षा केंद्र का पता, श्रेणी और परीक्षा की तारीख सहित सभी आवश्यक विवरण शामिल होंगे।
IBPS Clerk Prelims Exam 2024: चार पालियों में परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 60 मिनट की चार पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह 9 बजे से 10 बजे, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक और शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा होगी। आईबीपीएस क्लर्क 2024 के लिए भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य 11 भाग लेने वाले बैंकों में 6,128 लिपिक पदों को भरना है।
IBPS Clerk Prelims Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। उन्हें तीन खंडों में वर्गीकृत किया जाएगा- अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता। प्रत्येक अभ्यर्थी को पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना होगा।
IBPS Clerk Prelims Exam 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
- उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
- उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड में दी गई तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पता नोट करना होगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर की पुष्टि करने के लिए परीक्षा से एक दिन पहले आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
- आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा ह़ल के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को लेकर जाने की मनाही होगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा नियमों का पालन करना होगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर स्मार्ट वॉच,कैलकुलेटर इत्यादि लेकर जाना मना होगा।
- चश्मा, हैंडबैग, हेयरपिन, हेयर बैंड, बेल्ट, टोपी, कलाई घड़ी, कैमरा, धातु की वस्तु आदि की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड पर अंगूठे का निशान लगाने के लिए बॉलपॉइंट पेन और स्याही स्टाम्प पैड लाएं।
उम्मीदवारों को फोटो-पहचान प्रमाण के साथ प्रमाणित कॉल लेटर सुरक्षित रूप से रखना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों को प्रारंभिक कॉल लेटर और फोटो-पहचान प्रमाण लाना होगा।
अगली खबर
]RPSC Assistant Professor 2024 Exam Date: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
RPSC Assistant Professor 2024 Exam Date: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल