Abhay Pratap Singh | July 11, 2026 | 02:06 PM IST | 2 mins read
आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 11 जुलाई को मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2025 के लिए टियर-2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आईबी एमटीएस टियर 2 एडमिट कारड् 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर आईबी एमटीएस टियर 2 हॉल टिकट 2026 के साथ एक वैध फोटो आईडी होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस टियर 1 परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आईबी एमटीएस एग्जाम 2025 चयन प्रक्रिया में टियर-1, टियर-2, इंटरव्यू चरण शामिल है। आईबी एमटीएस टियर 2 एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे।
आईबी एमटीएस टियर 2 लिखित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 1 घंटे की अवधि की होगी। यह डिस्क्रिप्टिव टेस्ट कुल 50 अंकों का होगा, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंशन का मूल्यांकन किया जाएगा। टियर 2 परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 362 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18000 से 56900 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबी एमटीएस टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: