IAF Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना में ग्रुप सी के तहत 182 पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 2, 2024 | 07:54 PM IST | 2 mins read
आईएएफ ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे मैट्रिक्स 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आईएएफ ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इंडियन एयर फोर्स ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2024 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2024 तय की गई है। भारतीय वायु सेना भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
IAF Group-C Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
-
एलडीसी और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही, कैंडिडेट की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट हो।
- ड्राइवर पद के लिए आवेदक कक्षा 10वीं पास हो। साथ ही, लाइट मोटर व्हीकल और हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा, ड्राइविंग में 2 साल का कार्य अनुभव हो।
इंडियन एयर फोर्स में इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 182 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिनमें से लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 157 पद, हिंदी टाइपिस्ट के 18 पद और ड्राइवर के कुल 7 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
Indian Air Force Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
आईएएफ ग्रुप सी 2024 भर्ती के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी आवेदकों को भरनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। इसके बाद संबंधित एयरफोर्स स्टेशन या यूनिट पर इन दस्तावेजों को एक लिफाफे में भरकर भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’