Trusted Source Image

IAF GATE Entry: वायुसेना में अब GATE स्कोर से सीधे ऑफिसर बनेंगे इंजीनियर्स, AFCAT देने से मिली छूट

Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read

भारतीय वायुसेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए GATE स्कोर के जरिए टेक्निकल ब्रांच में सीधे भर्ती का नया नियम शुरू किया है, जिसके तहत शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को बिना AFCAT लिखित परीक्षा के सीधे AFSB इंटरव्यू का मौका मिलेगा।

भारतीय वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि यह नई प्रणाली केवल तकनीकी शाखा के लिए उपलब्ध होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
भारतीय वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि यह नई प्रणाली केवल तकनीकी शाखा के लिए उपलब्ध होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना (IAF) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन और नई एंट्री स्कीम (भर्ती प्रक्रिया) की शुरुआत की है। नए नियम के तहत अब उम्मीदवार अपने 'गेट' (GATE) स्कोर के जरिए सीधे वायुसेना के टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर कैडर में शामिल हो सकते हैं। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी बयान के अनुसार, वायुसेना के इस कदम का मुख्य उद्देश्य उन इंजीनियरिंग स्नातकों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है।

इस नई प्रणाली के अंतर्गत, जो उम्मीदवार ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के स्कोर के आधार पर सीधे शामिल हो सकते हैं। गेट (GATE) प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों को सीधे एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) के इंटरव्यू चरण के लिए बुलाया जाएगा। यानी उन्हें एएफसीएटी (AFCAT) की लिखित परीक्षा से पूरी तरह छूट मिल जाएगी।

नई प्रणाली केवल तकनीकी शाखा के लिए उपलब्ध

भारतीय वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि यह नई प्रणाली केवल तकनीकी शाखा के लिए उपलब्ध होगी। वायु सेना की अन्य सभी शाखाओं के लिए AFCAT मुख्य प्रवेश परीक्षा बनी रहेगी। तकनीकी शाखा के लिए भी उम्मीदवार पहले की तरह AFCAT के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। GATE आधारित प्रवेश योजना के तहत आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं AFCAT के माध्यम से तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए आवश्यक योग्यताओं के समान ही रहेंगी।

यह घोषणा भारतीय वायुसेना द्वारा जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए जारी किए गए 'AFCAT 02/2026' नोटिफिकेशन के साथ की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) दोनों शाखाओं में रिक्तियां निकाली गई हैं। आधिकारिक भर्ती पोर्टल के अनुसार, टेक्निकल ब्रांच के लिए पात्र उम्मीदवार अब तीन तरीके से आवेदन कर सकते हैं– वे चाहें तो केवल AFCAT के जरिए, केवल GATE स्कोर एंट्री के जरिए या फिर दोनों (AFCAT और GATE) के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए योग्यता

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए आवश्यक योग्यताओं की बात करें, तो आवेदकों ने कक्षा 12वीं में भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Mathematics) विषयों की पढ़ाई की हो और दोनों में कम से कम 50% अंक हासिल किए हों। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास निर्धारित प्रतिशत मानदंडों के साथ इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Also read DRDO CEPTAM-11 Tier-II Exam Date 2026: डीआरडीओ सेप्टेम 11 टियर 2 परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जल्द

IAF AFCAT 2 2026: एएफकैट 2 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

'AFCAT 02/2026' के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 जून 2026 तक वायुसेना के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जो उम्मीदवार केवल 'GATE स्कोर एंट्री' और 'NCC स्पेशल एंट्री' के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं, उन्हें एएफसीएटी (AFCAT) परीक्षा शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications