Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 09:34 AM IST | 2 mins read
डीआरडीओ ने सेप्टम-11 टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है, जिसका आयोजन 15 जून 2026 को सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्नीशियन-ए के 764 पदों के लिए किया जाएगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premium
नई दिल्ली : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने 'सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा 2026' की तारीखों की घोषणा कर दी है। डीआरडीओ द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 15 जून 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने टियर-1 परीक्षा पास की है।
परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल और जरूरी दिशा-निर्देशों से जुड़ी आधिकारिक पीडीएफ फाइल को संगठन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवार इसे डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'व्हाट्स न्यू' या भर्ती सेक्शन में जाना होगा और 'DRDO CEPTAM 11 Exam Notice 2026' के लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ को सुरक्षित सेव करना होगा।
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए 'सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026' जारी की जाएगी। इस स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी, जिससे कि वे समय रहते परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अपने यात्रा की प्लानिंग कर सकें।
डीआरडीओ सेप्टेम 11 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के ठीक बाद आधिकारिक पोर्टल पर 'टियर 2 एडमिट कार्ड 2026' डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिहाज से एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दर्ज होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी जरूरी सूचनाएं भेजी जाएंगी।
Also read DRDO CEPTAM-11 Tier-I Result 2026: डीआरडीओ सेप्टेम 11 टियर 1 रिजल्ट drdo.gov.in पर जारी
डीआरडीओ ने सेप्टम-11 टियर 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
डीआरडीओ की इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Technician-A) के कुल 764 रिक्त पदों को भरना है।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2024 के तहत चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा जांच (ME) में उपस्थित होने के लिए कुल 100 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Abhay Pratap Singh