Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read
डीआरडीओ ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और तकनीशियन-ए पदों के लिए टियर-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (सेप्टेम) 11' टियर-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। टियर-1 परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
तकनीशियन-ए के पदों के लिए टियर-2 के बाद ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, जबकि सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पदों के लिए अंतिम चयन टियर-1 और टियर-2 दोनों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। यह भर्ती अभियान मुख्य रूप से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्निशियन-ए (Tech-A) के पदों के लिए आयोजित किया गया था।
Also read HTET Exam Dates 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 13-14 जून को एग्जाम