IAF Agniveer Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीरवायु म्यूजिशियन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, परीक्षा 3 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से आज यानी 5 जून को अग्निवीरवायु में म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती 2024 के लिए अविवाहित महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू की गई थी। हालाँकि, आईएएफ ने अभी तक कुल रिक्तियों की घोषणा नहीं की है।
अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता व पात्रता मापदंड संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन अंग्रेजी लिखित परीक्षा, एफिशिएंसी टेस्ट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-1, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए भर्ती टेस्ट का 3 जुलाई से 12 जुलाई तक कानपुर और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 30 हजार रुपये, दूसरे साल 33 हजार रुपये, तीसरे साल 36,500 रुपये और चौथे साल 40 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Indian Airforce Agniveer Musician Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- आईएएफ की वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद अग्निवीरवायु 2024 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदक मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- अब, ऑनलाइन माध्यम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भरे गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम