AFCAT 2 2024: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन, afcat.cdac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 28, 2024 | 11:28 AM IST | 2 mins read
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 बजे से और दूसरी दोपहर 1 बजे से होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 (एएफसीएटी) 2024 के लिए आवेदन करने का आज यानी 28 जून आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) शाखाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2024 (एएफसीएटी 2) पास करने वाले उम्मीदवारों को जुलाई 2025 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और उन्हें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) दिया जाएगा।
AFCAT 2 2024: आयुसीमा
भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी शाखाओं) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
AFCAT 2 2024: शैक्षणिक योग्यता
- फ्लाइंग ब्रान्च - उम्मीदवारों को भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- जीडी (तकनीकी) शाखा - उम्मीदवारों को भौतिकी और गणित दोनों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री भी होनी चाहिए।
- जीडी (गैर-तकनीकी) शाखा - उम्मीदवारों के पास यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
IAF AFCAT 2: आवेदन शुल्क
आईएएफ एएफसीएटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। AFCAT 2 2024 आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान है। पुरुष और महिला दोनों एएफसीएटी 2 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
AFCAT 2 2024: परीक्षा तिथि
भारतीय वायु सेना की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 9, 10 और 11 अगस्त, 2024 को आयोजित किया जाएगा। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को आईएएफ एएफसीएटी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा का चयन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एएफसीएटी और इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (ईकेटी) दोनों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 बजे से और दूसरी दोपहर 1 बजे से होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
AFCAT 2 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 02/2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा