HTET 2025 Result: एचटेट रिजल्ट पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी के लिए जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | November 10, 2025 | 09:51 AM IST | 2 mins read
एचटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्णता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) जैसी जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के विभिन्न स्तरों के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और bsehresult.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद परिणाम जारी किए गए हैं।
एचटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्णता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) जैसी जानकारी शामिल है। इसके साथ ही, योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी पीडीएफ प्रारूप में वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परिणाम घोषित होने से पहले 25 और 26 अगस्त, 2025 को 22 जिलों में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य था। इसके बाद ही परिणाम जारी किए गए हैं। एचटेट 2025 के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए गए हैं।
BSEH HTET Result 2025: एचटेट पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे, जबकि हरियाणा के एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 82 अंक (55%) आवश्यक हैं।
इन अंकों को प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को एचटीईटी प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इस वर्ष हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में उत्तीर्ण प्रतिशत 14 प्रतिशत रहा।
HTET 2025 Result: एचटेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और bsehresult.in पर जाएं।
- होमपेज पर एचटेट रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद, एचटीईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उम्मीदवार इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर कुंजी 1 अगस्त को जारी की और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 अगस्त थी। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से देखें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर, वे बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार