HTET 2024: एचटीईटी रजिस्ट्रेशन bseh.org.in पर कल से शुरू; परीक्षा तिथि और मार्किंग स्कीम जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 04:51 PM IST | 2 mins read
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से कल यानी 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (TET 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर HTET 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदकों के पास एचटेट 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर तय की गई है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा 15 नवंबर से करेक्शन विंडो खोली जाएगी। एचटीईटी 2024 करेक्शन विंडो लिंक 17 नवंबर को बंद कर दी जाएगी।
एचटीईटी 2024 परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एचटेट 2024 एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। एचटेट 2024 हाल टिकट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एचटीईटी 2024 पेपर में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। बता दें कि, HTET पात्रता प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है।
नोटिस में कहा गया कि सुधार विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपनी फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, जाति श्रेणी, विकलांगता की स्थिति, गृह राज्य और लेवल 2 और 3 के लिए विषय का विकल्प जैसी जानकारी संपादित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
HTET Notification 2024: एचटीईटी 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचटेट 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in/home पर जाएं।
- होमपेज पर आवेदन लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपने विवरण की दोबारा जांच करें और आवेदन पत्र जमा करें
- आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’