HSSC PRT Admit Card 2024: हरियाणा प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड hssc.gov.in पर जारी, परीक्षा 28 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 26, 2024 | 10:23 AM IST | 2 mins read
हरियाणा पीआरटी परीक्षा में सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं, यदि उम्मीदवार को किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो उसे पांचवें विकल्प को चिह्नित करना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) एग्जाम के लिए लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हरियाणा प्राथमिक शिक्षक परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर एचएसएससी पीआरटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा पीआरटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एचएसएससी पीआरटी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। हरियाणा प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एचएसएससी अधिसूचना के अनुसार, पीआरटी परीक्षा 28 सितंबर को शाम के सत्र में 3:45 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा राज्य में ग्रुप सी शिक्षक के कुल 1,456 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सामाजिक-आर्थिक अंकों का वेटेज समाप्त करने का निर्णय लिया है। पीआरटी लिखित परीक्षा 95 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक मिलेगा।
उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देना होगा और किसी प्रश्न के लिए दिए गए किसी भी विकल्प को चिह्नित न करने पर 0.95 अंक काटे जाएंगे। बता दें कि, यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो उसे पांचवें विकल्प को चिह्नित करना होगा।
HSSC PRT Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
पीआरटी एडमिट कार्ड निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, अधिसूचना अनुभाग पर विजिट करें।
- पीआरटी पदों के लिए एडमिट कार्ड नोटिस खोलें।
- हाल टिकट डाउनलोड लिंक अंदर दिया गया है, इसे खोलें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- पीआरटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन