HSSC CET 2025: हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द होगी बंद, hssc.gov.in पर करें आवेदन; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | June 10, 2025 | 12:36 PM IST | 1 min read
एचएसएससी सीईटी 2025 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 जून (शाम 6:00 बजे) तय की गई है।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से 12 जून को विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 (CET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर हरियाणा सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एचएसएससी सीईटी 2025 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 जून (शाम 6:00 बजे) तय की गई है। आवेदकों के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क अलग-अलग है। हरियाणा सीईटी आवेदन फॉर्म 2025 केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा किए जाएंगे। हरियाणा एचएसएससी सीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 या समकक्ष अथवा मैट्रिक के साथ अतिरिक्त योग्यता होनी चाहिए। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा सीईटी 2025 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा उचित समय पर कर दी जाएगी।
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 12 जून, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एचएसएससी सीईटी परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट की होगी और इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे।
हरियाणी सीईटी स्कोरकार्ड परिणाम की घोषणा तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए वैध होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
Haryana HSSC CET Group C Exam 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके हरियाणा सीईटी 2025 फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, सीईटी 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
- एचएसएससी सीईटी फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार