HPSCB Admit Card 2024: एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क हाल टिकट चरण 1 के लिए hpscb.com पर जारी, 17 मई तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 10:06 AM IST | 1 min read
एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा मई 2024 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एचपीएससीबी) ने चरण-1 के लिए एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hpscb.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। एचपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 17 मई 2024 तक एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीधी भर्ती कोटा के तहत जूनियर क्लर्क के लिए प्रारंभिक परीक्षा मई 2024 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए एचपीएससीबी जेसी एडमिट कार्ड 2024 एक आवश्यक दस्तावेज है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचपीएससीबी की ऑफिशियल वेबसाइट hpscb.com पर विजिट कर सकते हैं।
HPSCB Junior Clerk Prelims Admit Card 2024: डाउनलोड करें
एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एचपीएससीबी की आधिकारिक वेबसाइट hpscb.com पर जाएं।
- होमपेज पर, एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड वाला पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एचपीएससीबी जेसी प्रवेश पत्र 2024 का प्रिंटआउट निकाल लें।
HPSCB Junior Clerk Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
एचपीएससीबी जूनियर क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में जनरल अवेयरनेस, क्वान्टिटेटिव एप्टीट्यूड, रिजनिंग एबिलिटी और इंग्लिश लैग्वेज सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा 60 मिनट यानी 1 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]NEET UG 2024 Exam Live: नीट यूजी 2024 एनालिसिस जारी, आंसर की जारी कोड Q, R, S, T, प्रश्न पत्र डाउनलोड, कटऑफ
इस दौरान परीक्षार्थियों ने टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण और विश्लेषण देखने को मिलेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’