HPSC PGT Recruitment 2024: हरियाणा पीजीटी शिक्षक भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, 3,069 पदों के लिए करें आवेदन
Santosh Kumar | August 13, 2024 | 10:50 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा 3,069 पदों के लिए जारी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का कल यानी 14 अगस्त को आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीएससी पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख कल शाम 5.00 बजे तक है।
एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों और अन्य राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवारों, और एससी, बीसीए, बीसीबी, ईएसएम और ईडब्ल्यूएस जैसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
इसके अलावा, हरियाणा के पीएच/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किए जाने हैं। हरियाणा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2024 के लिए कुल 3069 रिक्तियां हैं। कुल पदों में से 2787 हरियाणा के बाकी हिस्सों के लिए और 282 मेवात कैडर के लिए हैं।
HPSC PGT Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) की डिग्री भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करना अनिवार्य है।
एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 14 अगस्त 2024 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, बीसी के लिए 3 वर्ष और एससी के लिए 5 वर्ष की ऊपरी आयु में छूट होगी। एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं।
Haryana PGT Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'विज्ञापन' टैब पर जाएं।
- अब पीजीटी 2024 पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- पीजीटी 2024 आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें