Saurabh Pandey | August 14, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन 7वें वेतन आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक वेतनमान एफपीएल 8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक होता है। इसमें सभी कटौतियों के बाद, प्रारंभिक वेतन लगभग 65,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रति माह होने का अनुमान है।

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग में 3069 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 14 अगस्त आखिरी दिन है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार शेष हरियाणा (आरओएच) और मेवात कैडर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
हरियाणा पीजीटी भर्ती के लिए अनारक्षित श्रेणी (पुरुष उम्मीदवारों) के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये देना होगा।
हरियाणा एचपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड. होना चाहिए। एचटीईटी लेवल III/एसटीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए।