Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 04:46 PM IST | 2 mins read
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए आयोजित 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसके तहत सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है।

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा में 'रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर' और 'मेवात कैडर' के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के पद के लिए आयोजित 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण यानी इंटरव्यू/वाइवा-वोइस के लिए अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने जानकारी दी है कि कुल 19 उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। इन उम्मीदवारों ने उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ ऐसे रिमार्क या निर्देश लिखे थे, जो नियमों के खिलाफ हैं। इन सभी 19 उम्मीदवारों को आयोग द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई का मौका देने के बाद उनका परिणाम अलग से घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर अलग से नोटिस भेजा जा रहा है।
इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक पीडीएफ में जारी किए जा चुके हैं, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद, सभी उम्मीदवारों को अपनी जानकारी को ध्यान से चेक करना चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी दिखे, तो कृपया तुरंत आयोग के अधिकारियों से संपर्क करें। स्कोरकार्ड में आम तौर पर ये जानकारियां होती हैं-
एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस विषय की लिखित परीक्षा 17 मई, 2026 को कई केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।