HPSC Assistant Professor Exam 2025: हरियाणा सहायक प्रोफेसर परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड 22 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 16, 2025 | 04:22 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 16 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में गणित विषय में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पद के लिए विज्ञापन संख्या 56/2024 के अंतर्गत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए स्क्रीन टेस्ट 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
हरियाणा सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 22 सितंबर को एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और ए-4 साइज के पेपर पर प्रिंट ले लें ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से सत्यापित किए जा सकें। अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षरों वाले छोटे साइज के प्रवेश पत्र वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
Also read HTET Result 2025 Live: एचटेट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें ऑफिशियल वेबसाइट, मेरिट लिस्ट, लेटेस्ट अपडेट
HPSC Assistant Professor Maths Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में गणित विषय के लिए एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं:
| पद का नाम और विभाग | विज्ञापन संख्या | टेस्ट का प्रकार | तिथि और समय |
|---|---|---|---|
|
हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में गणित विषय में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर)
|
56/2024 | स्क्रीनिंग टेस्ट |
28 सितंबर, 2025
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2424 पदों को भरेगा, जिसमें से 163 पद सहायक प्रोफेसर (गणित) के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
HPSC Assistant Professor Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
हरियाणा सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे:
- एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘सूचनाएं - घोषणाएं’ टैब पर जाएं।
- फिर, असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार