Trusted Source Image

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: एचपी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड जारी, स्क्रीनिंग टेस्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read

एचपी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा। (स्त्रोत- आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा। (स्त्रोत- आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सहायक प्रोफेसर (College Cadre) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 20, 23 और 25 सितंबर, 2026 को किया जाएगा।

एचपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर/ई-मेल आईडी पर SMS/ई-मेल के जरिए भी सूचित कर दिया गया है। किसी भी प्रश्न के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच 0177-2624313/ 2629739 और 1800-180-800 पर आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आयोग ने बताया कि, “परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, यानी पेपर-1 के लिए सुबह 10:30 बजे और पेपर-2 के लिए दोपहर 01:30 बजे।”

HPPSC Assistant Professor 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाएं।
  • एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।

Also readRRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड सीबीटी 2 परीक्षा के लिए जारी

HPPSC Assistant Professor 2026 Exam: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

क्रम संख्यापद का नाम

स्क्रीनिंग टेस्ट एवं विषय एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि

स्क्रीनिंग टेस्ट एवं विषय एप्टीट्यूड टेस्ट का समय

1.

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) – समाजशास्त्र

20 सितंबर 2026

पेपर-I:

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर-II:

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक


2.

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) – गणित

3.

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) – वनस्पति विज्ञान

4.

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) – मनोविज्ञान

23 सितंबर 2026

पेपर-I:

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर-II:

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

5.

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) – तबला

23 सितंबर 2026

पेपर-II:

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

6.

सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) – प्राणी विज्ञान

25 सितंबर 2026

पेपर-I:

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर-II:

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications