HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियरिंग सहित 247 पदों पर निकली भर्ती
Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 06:14 PM IST | 2 mins read
एचपीसीएल इंजीनियरिंग भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियरिग, वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक और चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। एचपीसीएल भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू की गई है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग मांगी गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,180 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के कैंडडेट से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एचपीसीएल इंजीनियरिंग भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 30 जून तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर कुल 247 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट https://hindustanpetroleum.com/job-openings पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता संबंधित जांच कर लेनी चाहिए। इंजीनियरिंग पद पर बीई/बीटेक, एमएससी, एमसीए, इंजीनियरिंग कोर्स के साथ एमबीए या पीजीडीएम पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। पद के अनुसार कैंडिडेट से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू को शामिल किया गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 50,000 रुपये से लेकर 2.80 लाख रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
HPCL Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से एचपीसीएल भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन माध्यम में अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले एचपीसीएल की वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर, करियर सेक्शन के भीतर जॉब ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अब, संबंधित लिंक पर जाएं और फिर Click here to Apply लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार