HPBOSE HPSOS 2025: हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल की विशेष परीक्षाओं के लिए पंजीकरण hpbose.org पर शुरू
Saurabh Pandey | April 21, 2025 | 07:03 PM IST | 1 min read
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी अध्ययन केंद्रों को प्रवेश फॉर्म भरते समय अपडेटेड दिशा-निर्देशों और पात्रता नियमों का पालन करना होगा। विस्तृत निर्देश उनके लॉगिन पोर्टल के माध्यम से साझा किए गए हैं। इस घोषणा को एचपीबीओएसई सचिव द्वारा अनुमोदित किया गया है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) की विशेष परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अंक सुधार परीक्षाएं और सितंबर 2025 में होने वाली कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की नियमित परीक्षाएं शामिल हैं।
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी अध्ययन केंद्रों को प्रवेश फॉर्म भरते समय अपडेटेड दिशा-निर्देशों और पात्रता नियमों का पालन करना होगा। विस्तृत निर्देश उनके लॉगिन पोर्टल के माध्यम से साझा किए गए हैं। इस घोषणा को एचपीबीओएसई सचिव द्वारा अनुमोदित किया गया है।
HPBOSE HPSOS 2025: परीक्षा शुल्क
हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आठवीं, दसवीं और 12वीं कक्षा में आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क का निर्धारण परीक्षार्थी हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है-
|
कार्यक्रम |
8वीं |
10वीं |
12वीं |
|---|---|---|---|
|
फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट) |
2400 रुपये |
3000 रुपये |
2900 रुपये |
|
फ्रेश एडमिशन (टीओसी के साथ) |
2600 रुपये |
2900 रुपये |
2800 रुपये |
|
एक विषय या पूरे विषयों के लिए उपस्थित होना |
800 रुपये |
1000 रुपये |
800 रुपये |
|
प्रदर्शन में सुधार |
एनए |
1000 रुपये |
1000 रुपये |
|
एडिशनल सब्जेक्ट |
एनए |
1100 रुपये |
1100 रुपये |
|
स्पेशल मार्क्स इंप्रूवमेंट |
एनए |
Fig A |
Fig A |
HPBOSE HPSOS 2025: थ्योरी, प्रैक्टिकल शुल्क
|
अटेम्पट्स |
थ्योरी शुल्क |
प्रैक्टिकल शुल्क |
रि-मार्क्स |
|---|---|---|---|
|
पहला |
1500 रुपये प्रति विषय |
250 प्रति विषय |
छात्रों को तीनों ही अटेम्पट के लिए एक ही रोल नंबर रखना होगा। |
|
दूसरा |
2000 रुपये प्रति विषय |
350 प्रति विषय |
|
|
तीसरा |
2500 रुपये प्रति विषय |
450 प्रति विषय |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल