PU CET PG 2025 परीक्षा मास्टर ऑफ आर्ट्स, एमएससी, मास्टर्स इन इंजीनियरिंग, एमसीए, एमकॉम और एलएलएम डिग्री में प्रवेश के लिए है। परीक्षा पंजाब भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन पेन एंड पेपर पर ली जाएगी। PU CET PG 2025 परीक्षा पैटर्न पाठ्यक्रम के आधार पर भिन्न होता है।
Saurabh Pandey | June 9, 2025 | 04:08 PM IST
नई दिल्ली : पंजाब यूनिवर्सिटी ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीईटी पीजी) कोर्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetpg.puchd.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
PU CET PG 2025 के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 13 जून तक अपना आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, लेकिन अपेक्षित शुल्क का भुगतान कर दिया है, वे 500 रुपये का विलंब शुल्क देकर अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 13 जून तक अपना फॉर्म पूरा कर लिया है, सीईटी सेल द्वारा उन अभ्यर्थियों को मैन्युअल रूप से एडमिट कार्ड/रोल नंबर जारी किए जाएंगे।
PU CET PG 2025 परीक्षा 17, 18 और 19 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा चार केंद्रों - चंडीगढ़, लुधियाना, होशियारपुर और मुक्तसर में आयोजित की जाएगी।
17 जून 2025 (मंगलवार)
पाठ्यक्रम | परीक्षा समय |
---|---|
एम.ए. पत्रकारिता एवं जन संचार | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.टेक. (इंस्ट्रूमेंटेशन) | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.एससी. (2 वर्ष) न्यूक्लियर मेडिसिन | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.कॉम. (बिजनेस इकोनॉमिक्स) | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.एससी. (बायोफिजिक्स) | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.एससी. (रिन्यूएबल एनर्जी व स्मार्ट मटेरियल्स) | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.ए. इंग्लिश | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.कॉम. (उद्यमिता एवं पारिवारिक व्यवसाय) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (2 वर्ष) इंस्ट्रूमेंटेशन | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एल.एल.एम., एम.ए. (भूगोल) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.कॉम. (ऑनर्स) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (2 वर्ष) एनवायरनमेंट साइंस | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
18 जून 2025 (मंगलवार)
पाठ्यक्रम | परीक्षा समय |
---|---|
मास्टर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.कॉम. (बिजनेस इनोवेशन) | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.एससी. (स्टेम सेल एंड टिशू इंजीनियरिंग) | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.सी.ए. | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.ए. इन जियोइन्फॉर्मेटिक्स | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.बी.ए. (एक्जीक्यूटिव - MBAFEX) | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.एससी. (स्टैटिस्टिक्स - 2 वर्ष) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
मास्टर्स इन हिस्ट्री | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (बायोकैमिस्ट्री) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (2 वर्ष) ह्यूमन जीनोमिक्स | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.ए. (इकोनॉमिक्स) | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
एम.एससी. फिजिक्स/फिजिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेशलाइजेशन), मेडिकल फिजिक्स | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
एम.एससी. (बॉटनी) | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
19 जून 2025 (गुरुवार)
पाठ्यक्रम | परीक्षा समय |
---|---|
मास्टर्स ऑफ सोशल वर्क | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.एससी. कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस विशेषीकरण) | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.एससी. (जूलॉजी) | सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक |
एम.पी.एड. | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
बी.पी.एड. | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.एससी. (सिस्टम बायोलॉजी व बायोइन्फॉर्मेटिक्स / बायोइन्फॉर्मेटिक्स 2 वर्ष) | सुबह 11 बजे 12:30 बजे तक |
एम.एससी. (गणित - ऑनर्स/2 वर्ष) | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (2 वर्ष) माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी | दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक |
एम.एससी. (जियोलॉजी) | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
एम.एससी. (केमिस्ट्री) | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस (2 वर्ष) | शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक |
पीयू सीईटी पीजी परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 जून को आधिकारिक वेबसाइट exams.puchd.ac.in पर जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवार इसके खिलाफ 2 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
पीयू सीईटी पीजी परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि 14 जुलाई 2025 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetpg.puchd.ac.in और results.puchd.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय विभागों/केंद्रों द्वारा प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट onlineadmissions.puchd.ac.in पर 10 जून 2025 (मंगलवार) से उपलब्ध होगा।
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित श्रेणी/ ओबीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणियों/ बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क देना होगा।
Abhay Pratap Singh