Trusted Source Image

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 03:41 PM IST | 2 mins read

CBSE Board Exam Class 10th Result: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Check Now
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 लिंक cbseresults.nic.in पर सक्रिय होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 लिंक cbseresults.nic.in पर सक्रिय होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई 10th 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

सीबीएसई एग्जाम रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे।

पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर सीबीएसई परिणाम मई 2025 में जारी होने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, बोर्ड ने सीबीएसई रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि और समय की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीबीएसई आमतौर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक ही दिन जारी करता है।

Also readCBSE: सीबीएसई ने स्कूल प्रिंसिपल, काउंसलर्स के लिए सीयूईटी ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया

सीबीएसई बोर्ड मार्कशीट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक एवं प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए छात्र अपनी मूल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE Board Exam Class 12th Result: संभावित तिथि

नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से संबंधित संभावित तिथियां जांच सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियांविवरण
परिणाम जारी होने की तिथि1 से 10 मई, 2025 (संभावित) cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन11 से 20 मई, 2025 (संभावित)सत्यापन के लिए शुल्क 500 रुपए,
पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क 100 रुपए
कंपार्टमेंट परीक्षाजुलाई 2025 (संभावित)अगस्त 2025 में परिणाम


CBSE Board Result Kab Aaega: कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए चरणों की सहायता से छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं या 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 प्रदर्शित होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications