HPBOSE Board Exam 2024 Evaluation: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू
Saurabh Pandey | April 4, 2024 | 04:33 PM IST | 1 min read
एचपीबीओएसई परीक्षा कक्षा 10 के लिए 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच हुई थी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज यानी 4 अप्रैल से शुरू कर दी है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 51 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एचपीबीओएसई रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित कर सकता है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक एचपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी और संस्कृत सहित कक्षा 12वीं के विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
पहले चरण में कक्षा 10वीं के गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और कंप्यूटर विज्ञान जैसे विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचपीबीओएसई परीक्षा परिणाम 2024 घोषित करेगा। एचपी बोर्ड परीक्षा 2024 पास करने के लिए, छात्रों को एचपीबीओएसई बोर्ड द्वारा आयोजित थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
परीक्षा विवरण
एचपीबीओएसई परीक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच हुई थी। वहीं कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 29 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट ssc.gov.in पर जारी
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल