Trusted Source Image

HPBoSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट hpbose.org पर जारी, पास परसेंटेज जानें

Saurabh Pandey | May 15, 2025 | 02:47 PM IST | 2 mins read

हिमाचल बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, फाइनल रिजल्ट और डिवीजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
HPBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
HPBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE ) ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी अपना रिजल्ट डिजीलॉकर ऐप https://digilocker.gov.in/ पर भी चेक कर सकते हैं।

एचपी बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष और कांगड़ा के डीसी, हेमराज बैरवा द्वारा की गई। इस वर्ष कुल 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी थी और इस बार 79.8 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में साइना ठाकुर ने किया टॉप किया है।

हिमाचल बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, फाइनल रिजल्ट और डिवीजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक नहीं प्राप्त कर सकेंगे, वे पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।

HP Board 10th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर "हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपना रिजल्ट सत्यापित करें और इसे सेव करें।

HP Board 10th Result 2024: पिछले वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले वर्ष 2024 में एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया था, जबकि वर्ष 2023 में रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था।

Also read JAC 9th Result 2025: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से करें डाउनलोड

पिछले वर्ष HPBOSE कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 74.61% रहा था। कुल 92 छात्रों ने टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया, जिनमें से 72 छात्राएं थीं। वर्ष 2024 में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने वाले 91,622 छात्रों में से 67,988 उत्तीर्ण हुए, जबकि 10,474 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया और 12,613 परीक्षा में असफल रहे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications