HPBOSE DElEd Counselling 2025: एचपी डीएलएड काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल स्थगित, जल्द जारी होंगी नई डेट्स
Santosh Kumar | August 27, 2025 | 04:15 PM IST | 2 mins read
राज्य के सभी क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण यातायात और संचार व्यवस्था अवरुद्ध होने के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया सरकारी डायट्स और निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में उपलब्ध दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। स्थगन का कारण सभी क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन बताया जा रहा है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि नई तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर की जाएगी। राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एचपी डीएलएड काउंसलिंग राउंड 2 प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
डीएलएड पाठ्यक्रम 2025-27 हेतु सीट आवंटन हेतु कल यानि 28 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक होने वाली काउंसलिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड नई तिथियों की सूचना अलग से जारी करेगा।
HP DElEd Counselling 2025: हेल्पडेस्क नंबर
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के दूरभाष क्रमांक 01892242192 पर संपर्क कर सकते हैं। एचपी डीएलएड सीईटी 2025 की प्रवेश परीक्षा 29 मई 2025 को आयोजित की गई, और परिणाम 15 जुलाई 2025 को घोषित किए गए।
इस परीक्षा में 15,609 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 11,149 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। राउंड 1 की काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त 2025 में पूरी हो चुकी है, जिसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई थीं।
HP DElEd Counselling 2025: नई डेट्स का इंतजार
एचपी डीएलएड राउंड 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्हें राउंड 1 में सीट नहीं मिली थी या जो अपनी सीट अपग्रेड करना चाहते हैं। स्थगित कार्यक्रम के कारण, उम्मीदवारों को अब नई तारीखों का इंतजार करना होगा।
काउंसलिंग बोर्ड के धर्मशाला स्थित मुख्यालय में ऑफलाइन होगी। पहले राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन वे अपनी कॉलेज वरीयताओं में बदलाव कर सकते हैं।
अगली खबर
]Bihar DElEd Exam 2025: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा आज से शुरू; आवश्यक दस्तावेज, एग्जाम टाइम, दिशानिर्देश जानें
बिहार डीएलएड एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ईयरफोन, पेजर, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल