HP Police Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण hppsc.hp.gov.in पर शुरू, जानें पात्रता
Saurabh Pandey | October 4, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read
एचपीपीएससी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शारीरिक परीक्षा से शुरू होती है। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) शामिल हैं। इस राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन के दूसरे राउंड में उपस्थित होना होगा।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने विभिन्न विभागों में 1088 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 तक है।
एचपी पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सभी उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के आधार पर आयु में छूट प्रदान की गई है।
HPPSC Constable Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी संस्थान/स्कूल/बोर्ड से मैट्रिकुलेशन और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
HPPSC Constable Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
एचपी पुलिस विभाग ने कुल 1088 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 708 पद पुरुष कांस्टेबलों द्वारा भरे जाने हैं, जबकि 380 पद कांस्टेबल (महिला) के लिए हैं।
HPPSC Constable Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एचपीपीएससी कांस्टेबल भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी डिटेल सबमिट कर आवेदन पत्र जमा करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करें और अपलोड करें और सबमिट बटन दबाएं।
- अब कंफर्मेशन पेज की एक प्रति सेव कर लें।
HPPSC Constable Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
- शारीरिक परीक्षण - एचपीपीएससी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शारीरिक परीक्षण से शुरू होती है। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) शामिल हैं। इस राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन के दूसरे राउंड में उपस्थित होना होगा।
- लिखित परीक्षा - दूसरे राउंड में 90 अंकों की लिखित परीक्षा होती है। अभ्यर्थियों को दो घंटे के लिए आयोजित ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन और मूल्यांकन- यह राउंड उन लोगों के लिए है, जो शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त करते हैं। एचपी पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले दस्तावेज सत्यापन के लिए उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मेडिकल परीक्षा - फाइनल राउंड में एक मेडिकल परीक्षा शामिल है, जिसे एचपी पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित और आयोजित किया जाएगा।
HPPSC Constable Recruitment 2024: वेतन
एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड लेवल -3 के तहत 20200- 64000 रुपए सैलरी दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी