HPCET 2024 Admit Card: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड himtu.ac.in पर जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 5, 2024 | 03:09 PM IST | 2 mins read
एचपीसीईटी 2024 परीक्षा 10 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम सेंटर पर एचपीसेट 2024 हाल टिकट ले जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) ने आज यानी 5 मई को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (एचपीसीईटी 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in के माध्यम से एचपीसीईटी 2024 हाल टिकट देख सकते हैं।
एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके साथ ही, लॉगिन विंडो में उम्मीदवारों को आवेदन करने वाले पाठ्यक्रम का भी चयन करना होगा।
एचपीसीईटी 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना एचपीसीईटी 2024 एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read HP Board 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज नहीं होगा जारी, नई तिथि जानें
एचपीसीईटी 2024 परीक्षा 10 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। बीटेक और बीफार्मेसी कार्यक्रमों के लिए एचपीसीईटी 2024 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। एमसीए पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है, जबकि एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HPCET 2024 Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार एचपीसीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, hetu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “इवेंट” टैब में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और प्रोग्राम सिलेक्ट करें।
- एचपीसीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
HPCET 2024 Exam: पाठ्यक्रम
एचपीसीईटी परीक्षा बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) कार्यक्रमों में प्रवेश लिए आयोजित की जाती है। एचपीसीईटी के माध्यम से राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों में छात्रों प्रवेश ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें