Abhay Pratap Singh | October 27, 2025 | 11:09 AM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड 2026 समय सारणी में सैद्धांतिक परीक्षा तिथियों के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से जल्द ही एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी किए जाने की उम्मीद है। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट बीएसईएच की वेबसाइट bseh.org पर जाकर एचबीएसई डेटशीट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
New: Best Courses After 10th Standard
Latest: Best Stream After Class 10th
Don't Miss: HBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
हरियाणा बोर्ड 2026 समय सारणी में सैद्धांतिक (थ्योरी) परीक्षा की तिथियों के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा। एचबीएसई डेटशीट 2025 में परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा का दिन, विषय, विषय कोड और शिफ्ट सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
पिछले वर्ष की समय-सारिणी को देखते हुए, हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जा सकती हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन लिखित परीक्षाओं से पहले कराया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जाएगी।
पिछले वर्षों की डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एचबीएसई प्रायोगिक परीक्षा 2026, फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए पेन एंव पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
एचबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिए जाएंगे। हरियाणा बोर्ड डेट शीट 10th क्लास 2026 और एचबीएसई डेट शीट 12th क्लास 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर छात्रों को एचबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2026 डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं: