Haryana Primary Teachers Recruitment 2024: हरियाणा में प्राइमरी शिक्षक के 1,456 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | August 12, 2024 | 11:37 AM IST | 2 mins read
हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को आखिरी तिथि 23 अगस्त या उससे पहले शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा प्राइमरी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आज यानी 12 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इन शिक्षण पदों के लिए 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 23 अगस्त तय की गई है। हरियाणा प्राइमरी टीचर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व श्रेणी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
हरियाणा जेबीटी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार 2 वर्षीय डीएलएड या 4 वर्षीय बीएलएड के साथ सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास हो। साथ ही, एचटीईटी प्रमाणपत्र और कक्षा 10वीं में अनिवार्य विषय के रूप में हिंदी/ संस्कृत होना चाहिए। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
हरियाणा जूनियर बेसिक (प्राइमरी) शिक्षक भर्ती 2024 के लिए सामान्य पुरुष-महिला आवेदकों को 150 रुपये और हरियाणा की सामान्य महिला उम्मीदवारों को 75 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, राज्य के एससी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस पुरुष और महिला उम्मीदवारों से क्रमशः 35 रुपये और 18 रुपये शुल्क लिया जाएगा। दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
हरियाणा राज्य में जेबीटी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,456 रिक्तियों को भरा जाएगा। हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। लिखित परीक्षा ऑफलाइन यानी ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
Haryana JBT Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीच दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं ।
- “भर्ती” सेक्शन में “हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 लिंक” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और शैक्षिक योग्यता जैसी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में सही विवरण भरें और शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- दिए गए ऑनलाइन भुगतान विकल्पों के माध्यम से आवेदन शुल्क का जमा करें।
- आवेदन पत्र की अच्छी तरह समीक्षा करें और भरे गए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Bihar Constable Exam 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर चयन के लिए प्रथम चरण में सात अगस्त को लिखित परीक्षा राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की गई।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल