Haryana Police Constable Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस में 6000 पदों पर भर्तियां, 20 फरवरी से आवेदन
Saurabh Pandey | February 13, 2024 | 10:46 AM IST | 1 min read
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक पुलिस विभाग में 6000 पदों पर महिला और पुरुष कॉस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 20 फरवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 तक है।
पदों की संख्या
HSSC Constable Recruitment 2024 के तहत कुल 6000 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें पुरुष कॉन्स्टेबल (जीडी) के 5000 पद, जबकि महिला कॉस्टेबल (जीडी) के 1000 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 से की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय होना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए उम्मीदवार को कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा।
एचएसएससी हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 में शामिल होने वाले किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आयोग की तरफ से सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के तहत चयनित महिला और पुरुष कॉन्स्टेबलों को लेवल 3 सेल 1 के मुताबिक 21,700 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई