Haryana NMMSS Admit Card 2024: हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड कल bseh.org.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | November 5, 2024 | 04:20 PM IST | 1 min read
हरियाणा एनएमएमएसएस के तहत चयनित छात्रों को कक्षा 9 से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी और कक्षा 12 तक प्रति वर्ष 12000 रुपये की दर से जारी रहेगी।
नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा कल यानी 6 नवंबर को हरियाणा एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। जो उम्मीदवार नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड का लिंक scertharyana.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।
हरियाणा एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों अपना आधार नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
Haryana NMMSS Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर हरियाणा एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- अब एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Haryana NMMSS 2024: परीक्षा तिथि-पैटर्न
हरियाणा एनएमएमएसएस परीक्षा 17 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो भाग होंगे- भाग 1 मानसिक योग्यता परीक्षा है, और भाग 2 शैक्षिक योग्यता परीक्षा है। भाग I में रीजनिंग, एनालिसिस और सिंथेसिस से एक-एक अंक के 90 प्रश्न होंगे। भाग 2 में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान से 90 प्रश्न होंगे।
बोर्ड उन नेत्रहीन/दिव्यांग अभ्यर्थियों को लेखक की सुविधा प्रदान करेगा, जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं और जिनकी दिव्यांगता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र में 40 प्रतिशत या उससे अधिक प्रमाणित की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल