Haryana NEET PG Counselling 2024: हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, आरक्षण मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | October 17, 2024 | 11:31 AM IST | 1 min read
हरियाणा NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा कल यानी 18 अक्टूबर से राज्य राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in पर जाकर हरियाणा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग जल्द ही हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के बारे में विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का आयोजन तीन राउंड में किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक कोर्स में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर राउंड की संख्या अलग-अलग हो सकती है।
हरियाणा NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान एक गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,500 रुपये और हरियाणा के एससी, बीसी, पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस जैसे आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,250 रुपये है।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “इसके द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि ऑनलाइन वेब पोर्टल यानी https://hry.online-counselling.co.in जिसमें ऑनलाइन प्रस्तुत की गई जानकारी का संपादन (यदि कोई हो) और विकल्प प्रस्तुत करना शामिल है, 18 नवंबर 2024 से शुरू होगा।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, यदि कुछ कोर्स में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो UHSR अलग-अलग कोर्स-विशिष्ट काउंसलिंग सत्र आयोजित कर सकता है। नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Haryana NEET PG Counselling 2024: आरक्षण मानदंड
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए प्रत्येक श्रेणी के लिए आरक्षण प्रतिशत नीचे देख सकते हैं:
| कैटेगरी |
आरक्षण प्रतिशत
|
|---|---|
| अनुसूचित जाति | 20% |
| पिछड़ा वर्ग - ए | 16% |
| पिछड़ा वर्ग - बी | 11% |
अगली खबर
]Haryana HSSC Result 2024 (Out) Live: हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड @hssc.gov.in
एचएसएससी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी और लिंग के साथ कुल और अनुभागीय अंक, योग्यता स्थिति और रैंक या मेरिट स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी