Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 09:36 AM IST | 2 mins read
हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र अब उम्मीदवारों के पास अब आवेदन पत्र जमा करने के लिए 14 जून, 2025 तक का समय है। साथ ही परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 16 जून, 2025 (शाम 6 बजे) तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून 2025 तक थी।
आयोग की तरफ से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 48 घंटे बढ़ाकर 12 जून की रात 11:59 बजे से 14 जून, 2025 की रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। उम्मीदवारों के पास अब शुल्क भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए 16 जून, 2025 को शाम 6 बजे तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया है कि अंतिम तिथि को दो दिन बढ़ाने का निर्णय उन कई उम्मीदवारों के लिए राहत की बात है, जिन्हें अंतिम समय में तकनीकी गड़बड़ियों या आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। आयोग के अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि इसके बाद सीईटी उम्मीदवारों को कोई और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।
हरियाणा सीईटी परीक्षा 2025 की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा का प्रश्न पत्र सीनियर सेंकंडरी माध्यमिक शिक्षा के स्तर का होगा, अर्थात हिंदी और अंग्रेजी विषयों को छोड़कर 10+2 स्तर का, जिसके लिए स्तर मैट्रिकुलेशन का होगा।
हरियाणा सीईटी परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) की कुल संख्या 100 होगी, जिसके लिए कुल 100 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में होगा और ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 50 प्रतिशत है, और आरक्षित श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत होगा।