Haryana CET 2024: हरियाणा में सीईटी पास अभ्यर्थियों को नौकरी न मिलने पर 2 साल तक 9 हजार प्रति माह देगी सरकार
Saurabh Pandey | November 13, 2024 | 10:36 PM IST | 2 mins read
राज्य सरकार के विभिन्न विभागो में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के पदों पर भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जाती हैं। आयोग की ओर से इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाता है। चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाता है।
नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरोजगार युवाओं के हक में एक बड़ी घोषणा की है। विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की तरफ से सीईटी पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। सदन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने अभिभाषण में बताया कि सीईटी पास करने वाले ऐसे युवा जिन्हें एक साल तक नौकरी नहीं मिली, उन्हें अगले दो साल तक सरकार की तरफ से 9 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 11 अक्टूबर 2024 को ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था। विभिन्न विभागों में कुल 24,800 पदों पर भर्तियां की जानी है। अब इस परीक्षा में पास महिला अभ्यर्थियों को भी इसका फायदा होगा और उन्हें मनचाही तैनाती मिल सकेंगी।
वहीं सीईटी पास जिन अभ्यर्थियों को अभी सरकारी नौकरी नहीं मिली है, उनकी मदद और नौकरी की तलाश करने के लिए राज्य सरकारी की ओर से ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 2 लाख तक 9 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
राज्य सरकार के विभिन्न विभागो में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के पदों पर भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जाती हैं। आयोग की ओर से इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाता है। चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाता है।
चयन प्रक्रिया के नियम क्या हैं?
ग्रुप-डी यानी चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए सीईटी पास युवाओं का मेरिट के आधार पर सीधे विभागों व बोर्ड-निगमों में चयन किए जाने के नियम हैं। वहीं ग्रुप-सी के युवाओं को सीईटी पास करने के बाद पदों के हिसाब से तय अन्य लिखित परीक्षा भी पास करनी अनिवार्य है। इस परीक्षा में मेरिट में आने वाले युवाओं को भी बिना इंटरव्यू के नौकरियां मिल सकती हैं। पदों के मुकाबले सीईटी पास युवाओं की संख्या कई गुणा होती है।
सीईटी क्या है?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हर साल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी की आयोग की ओर से निकाली जानें वाली ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीईटी पास करने के बाद अभ्यर्थियों को ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा देती होती है। उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर किया जाता है।
केंद्र की तर्ज पर पूर्व की मनोहर सरकार ने ग्रुप-सी और डी के पदों में इंटरव्यू सिस्टम खत्म किया था। इसी के अंतर्गत इन पदों के लिए सीईटी को अनिवार्य किया गया। हरियाणा में अभी तक एक ही बार सीईटी परीक्षा हुई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार