Haryana DElED Admit Card 2024: हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 23, 2024 | 09:17 AM IST | 2 mins read
हरियाणा डीएलएड जुलाई परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को स्कैन किए गए सत्यापित फोटो के साथ प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) की तरफ से हरियाणा डीएलएड परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार हरियाणा डीएलएड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईएच ने प्रथम और द्वितीय वर्ष (पुनः परीक्षा और फ्रेश) की परीक्षा जुलाई/अगस्त 2024 के लिए डीएलएड एडमिट कार्ड जारी किया है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
हरियाणा डीएलएड जुलाई परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को स्कैन किए गए सत्यापित फोटो के साथ प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करना होगा।
परीक्षा तिथि और प्रैक्टिकल परीक्षा
डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (पुनः परीक्षा और फ्रेश) परीक्षा 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। डीएलएड (रेगुलर/री-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा जुलाई 2024 से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में आयोजित की जाएगी। वहीं इंटरनल प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी।
Haryana DElED Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर जुलाई परीक्षा के लिए हरियाणा D.El.ED एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यदि आपको हरियाणा डीएलएड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार सहायता के लिए 01664-254300 पर कॉल कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन वैध पहचान प्रमाण के साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल