Gyan Setu Scholarship 2024: ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति योजना के लिए 13 लाख से ज्यादा पंजीकरण, 30 मार्च को परीक्षा
Santosh Kumar | February 23, 2024 | 02:56 PM IST | 1 min read
योग्य छात्रों का चयन सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति परीक्षा 30 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राज्य शिक्षा विभाग ने ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण से संबंधित डेटा साझा किया है जिसके तहत राज्य में कक्षा 5 के 13 लाख छात्रों ने ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इस परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त, वे चाहें तो ज्ञान शक्ति और रक्षा शक्ति स्कूलों में भी प्रवेश पा सकते हैं।
ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 7 से 15 फरवरी के बीच किये गए थे। आपको बता दें कि यह योजना कक्षा 5 के छात्रों के लिए है। इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य छात्रों का चयन सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति परीक्षा 30 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
Gyan Setu Scholarship Scheme: छात्रवृत्ति की रकम खाते में
ज्ञान सेतु छात्रवृत्ति योजना के लिए चुने गए छात्रों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न खर्चों से बचाना है। ज्ञान सेतु स्कॉलरशिप की मदद से योग्य छात्र कई प्रसिद्ध स्कूलों में प्रवेश ले सकते हैं।
इसमें ज्ञानशक्ति आवासीय विद्यालय, ज्ञानशक्ति जनजातीय आवासीय विद्यालय, रक्षाशक्ति विद्यालय और मॉडल स्कूल जैसे संस्थान शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ने छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।
अगली खबर
]Sainik School Result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, इस लिंक से देख सकेंगे रिजल्ट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट की डेट और समय की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें