Abhay Pratap Singh | December 30, 2024 | 02:42 PM IST | 2 mins read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन प्रत्येक वर्ष इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से कल यानी 31 दिसंबर को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात सीईटी 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी। गुजरात सीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन प्रत्येक वर्ष इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
उम्मीदवार नीचे GUJCET 2025 पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
GUJCET परीक्षा 23 मार्च, 2025 को ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर-आधारित मोड) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन खंड गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक सेक्शन से 40-40 प्रश्न शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे GUJCET 2025 परीक्षा समय की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | समय |
---|---|
पेपर 1 के लिए परीक्षा हाल में प्रवेश | सुबह 9:30 बजे |
पेपर 1: भौतिकी और रसायन विज्ञान | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
पेपर 2 के लिए परीक्षा हाल में प्रवेश | दोपहर 12:30 बजे |
पेपर 2: जीवविज्ञान | दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक |
पेपर 3 के लिए परीक्षा हाल में प्रवेश | शाम 2:30 बजे |
पेपर 3: गणित | दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक |