Santosh Kumar | January 7, 2025 | 04:32 PM IST | 1 min read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
Know your admission chances for top colleges based on your GUJCET 2026 result, seat type, caste & more. Use the College Predictor to make smarter choices now.
Try Now
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि लेट फीस के साथ 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। गुजरात सीईटी 2025 परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस लेख में दी गई है।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने का आज (7 जनवरी) अंतिम दिन है। गुजरात सीईटी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
गुजरात बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, गुजरात सीईटी 2025 पंजीकरण के लिए 1,000 रुपये का विलंब शुल्क है।
गुजरात सीईटी 2025 का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जीयूजेसीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।
जीएसईबी गुजरात सीईटी 2025 का पेपर उम्मीदवारों को अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती माध्यम में दिया जाएगा। गुजरात सीईटी 2025 की अवधि 3 घंटे है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जारी अधिसूचना अवश्य देखें।
गुजरात सीईटी 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (¼) अंक काटा जाएगा। पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।