Gujarat NEET PG Counselling 2024: गुजरात नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 28 दिसंबर तक करें रिपोर्ट
Santosh Kumar | December 24, 2024 | 02:17 PM IST | 1 min read
गुजरात नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेज ने गुजरात नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग 2024 राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org के माध्यम से गुजरात नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
गुजरात नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नीट यूजी राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 16 दिसंबर से शुरू हुआ था।
Gujarat NEET PG Counselling 2024: दस्तावेज सत्यापन की तिथि
राउंड 2 सीटें आवंटित किए गए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे तक एक्सिस बैंक की नामित शाखा में ट्यूशन फीस का भुगतान पूरा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन 28 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक होगा।
छात्रों को सहायता केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जिसका कार्य समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। काउंसलिंग प्रक्रिया में 3 राउंड शामिल हैं।
इसमें पहले दो राउंड के बाद मॉप-अप राउंड होगा। गुजरात एडमिशन कमेटी एमडी/एमएस/डिप्लोमा कोर्स के लिए 50% राज्य कोटा सीटें भरने के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2024 आयोजित कर रही है।
NEET PG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार नीचे गुजरात नीट पीजी दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं-
- नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- प्रोविजनल/इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
- राज्य चिकित्सा परिषद/भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
- वैध फोटो आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा