GSEB SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट gseb.org पर जारी, पास प्रतिशत 83.08% रहा
Santosh Kumar | May 8, 2025 | 08:10 AM IST | 2 mins read
गुजरात 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 79.56% रहा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने आज यानी 8 मई को परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2025 को चेक या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा। गुजरात बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
New: GSEB SSC Purak Result 2026 Link
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: GSEB SSC QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
जो छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे और अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने सीट नंबर और कैप्चा कोड के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन करके जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
GSEB 10th Result 2025: जीएसईबी रिजल्ट आंकड़े, पास प्रतिशत
जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जीएसईबी 10वीं परीक्षा के लिए कुल 7,62,485 नियमित छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 7,46,892 परीक्षा में शामिल हुए और 6,20,532 पास हुए। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 83.08% रहा।
पुन: परीक्षा के लिए 82,313 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 78,613 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए तथा 25,357 उत्तीर्ण हुए, जिनकी उत्तीर्ण प्रतिशतता 32.26% रही। जीएसओएस के तहत 19,925 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।
इनमें से 18,553 परीक्षा में शामिल हुए और 5,043 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 27.18% रहा। गुजरात 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 79.56% रहा।
GSEB SSC Result 2025: जीएसईबी एसएससी रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- पोर्टल पर पूछे गए आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
- गुजरात एसएससी रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- छात्र स्कोरकार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
जो छात्र इस बार पास नहीं हो पाए या उन्हें मनचाहा अंक नहीं मिला उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे जून 2025 में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर अपने जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 में सुधार कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल