Saurabh Pandey | March 21, 2025 | 12:22 PM IST | 2 mins read
जीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। थ्योरी परीक्षाएं दो पालियों में - पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक हुईं थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने गुजरात बोर्ड एचएससी आंसर की 2025 जारी कर दी है। जीएसईबी बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड एचएससी आंसर की साइंस स्ट्रीम के लिए जारी की गई है।
गुजरात उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) के लिए मैथ (50), केमिस्ट्री (52), फिजिक्स (54), और बायोलॉजी (56) के लिए कक्षा 12वीं की आंसर की जारी की गई है। बोर्ड ने बताया कि प्रश्नपत्र सेट 1 से 20 तक गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं।
यदि कोई उम्मीदवार गुजरात बोर्ड एचएससी प्रोविजनल आंसर की 2025 से संतुष्ट नहीं है, तो वह सोमवार, 24 मार्च, 2025 को शाम 6 बजे तक निर्धारित प्रारूप में gshsebsciencekey@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। जीएसईबी एचएससी आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को 500 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा।
जीएसईबी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि यदि बोर्ड उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किसी भी चुनौती को वैध पाता है, तो उसका शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जीएसईबी एचएससी परिणाम 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
जीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। थ्योरी परीक्षाएं दो पालियों में - पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक हुईं थी।