GAT–B, BET 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | February 9, 2024 | 03:07 PM IST | 1 min read
जीएटी-बी व बीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल को दो पालियों में किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट- बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) व बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा 2024 (बीईटी) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च शाम 5 बजे तक होगी।
BET 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 2,400 रुपये और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होगा। वहीं, जीएटी-बी परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग को 1,200 रुपये और एसीसी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार आवेदन पत्र में 8 से 9 मार्च तक सुधार कर सकते हैं। जीएटी-बी व बीईटी परीक्षा 20 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। जैव प्रौद्योगिकी समर्थित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीएटी-बी व बीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है।
GAT-B व BET 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। जीएटी-बी परीक्षा 2024 पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और बीईटी 2024 परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जीएटी-बी व बीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के संदर्भ में कहा कि एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक ही आवेदन पत्र भरा जाएगा। यदि एक कैंडिडेट द्वारा एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म भरे जाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल