Trusted Source Image

NBEMS GPAT Result 2025: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

Santosh Kumar | June 25, 2025 | 11:39 AM IST | 1 min read

जीपैट 2024 में जनरल (सामान्य) कैटेगरी के लिए कटऑफ करीब 96.15 पर्सेंटाइल रहा, जबकि ओबीसी के लिए करीब 90.09 पर्सेंटाइल रहा।

Back

GPAT Study Material

Download the ebook to learn the GPAT study material.

Download Now
जीपैट 2025 स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रैंक, प्राप्त अंक और कटऑफ शामिल होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जीपैट 2025 स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रैंक, प्राप्त अंक और कटऑफ शामिल होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आज, 25 जून 2025 को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 2025 परिणाम घोषित किया जाएगा। जीपैट रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने जीपैट लॉगिन विवरण के जरिए रिजल्ट, स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

जीपैट 2025 परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई, जिसके बाद 29 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई। अभ्यर्थियों को 1 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला, एनबीई जीपैट फाइनल आंसर-की भी जारी करेगी।

आज घोषित होने वाले जीपैट 2025 के परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर, 500 में से स्कोर और राष्ट्रीय रैंक (AIR) का विवरण पीडीएफ प्रारूप में होगा। इसके साथ ही जीपैट 2025 कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

NBEMS GPAT Result 2025: जीपैट 2025 कटऑफ

पिछले साल 2024 के मुकाबले जीपैट 2025 कटऑफ में बदलाव हो सकता है। जीपैट 2024 में जनरल (सामान्य) कैटेगरी के लिए कटऑफ करीब 96.15 पर्सेंटाइल रहा, जबकि ओबीसी के लिए करीब 90.09 पर्सेंटाइल रहा।

जीपैट 2025 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को देश भर के संस्थानों में एम.फार्मा प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा। मेरिट लिस्ट और परिणाम के तुरंत बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Also readGPAT Result 2025 Live: जीपैट रिजल्ट आज @natboard.edu.in पर, जानें टाइमिंग, लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ

GPAT Final Answer Key 2025: जीपैट फाइनल आंसर की जल्द

अंकों की आधिकारिक घोषणा के साथ, एनबीईएमएस जीपैट फाइनल आंसर की 2025 भी जारी करेगा। एक बार अंतिम परिणाम सार्वजनिक हो जाने के बाद, कोई चुनौती संभव नहीं होगी क्योंकि यह अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा।

जीपैट परीक्षा 3 घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसमें 125 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications