Gorakhpur School Closed: बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 6 जुलाई तक बंद, डीएम का आदेश
Santosh Kumar | July 3, 2024 | 07:56 PM IST | 1 min read
लगातार हो रही बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 2 दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते डीएम कृष्णा करुणेश ने आज यानी 3 जुलाई से 6 जुलाई तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। भारी बारिश को देखते हुए डीएम ने यह फैसला लिया है। जिला प्रशासन और आपदा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन दिनों तक गोरखपुर में आंधी और भारी बारिश की संभावना है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने एक नोटिस जारी कर यह जानकारी छात्र-छात्राओं से साझा की है। डीएम द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की जा रही बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में विगत 2 दिनों में 54 मिमी. तथा 74 मिमी. कुल 128 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
इसके दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2) में प्रदत्त शक्तियों एवं कार्यों के आधार पर कमजोर वर्ग/छात्रों के लाभ हेतु कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालय 6 जुलाई, 2024 तक बंद रहेंगे।
Also read शिक्षा मंत्रालय की घोषणा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों को मिलेंगी तकनीकी सुविधाएं
बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम का कहना है कि इनमें सभी निजी व सरकारी स्कूलों के साथ ही सभी परिषदीय व परिषदीय स्कूल भी शामिल हैं।
मौसम के अनुसार विद्यालयों में अवकाश के संबंध में आगे भी आदेश जारी किए जाएंगे। यदि कोई विद्यालय डीएम के निर्देशानुसार उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई