Global Teacher Prize 2025: ‘ग्लोबल टीचर प्राइज 2025’ के लिए चयनित टॉप 10 लोगों में राजस्थान का शिक्षक शामिल
Press Trust of India | February 1, 2025 | 10:00 AM IST | 2 mins read
‘ग्लोबल टीचर प्राइज 2025’ के लिए दुनिया के 89 देशों से 5,000 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से शीर्ष 10 लोगों का चयन फाइनल के लिए किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान के एक शिक्षक ने ‘जीईएमएस एजुकेशन ग्लोबल टीचर प्राइज’ 2025 (Global Teacher Prize 2025) के लिए चयनित टॉप 10 लोगों की सूची में जगह बनाई है। इस पुरस्कार की इनामी राशि 10 लाख अमेरिकी डॉलर है। प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग के जरिए ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करने के लिए उनका इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
इस पुरस्कार के लिए दुनिया के 89 देशों से 5,000 से अधिक नामांकन और आवेदन मिले थे, जिनमें से शीर्ष 10 लोगों का चयन फाइनल के लिए किया गया है जिसमें राजस्थान के अलवर स्थित राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इमरान खान मेवाती का भी नाम शामिल है।
अंतिम विजेता का चयन इन 10 लोगों में से किया जाएगा। पुरस्कार के विजेता की घोषणा 11 से 13 फरवरी के बीच दुबई में की जाएगी। शिक्षक मेवाती की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। मेवाती का चयन कक्षाओं से आगे बढ़कर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का समाधान करने, हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने जैसे कार्यों के लिए किया गया है।
ग्लोबल टीचर पुरस्कार 2025 के शीर्ष 10 फाइनलिस्ट -
- ब्रेट डैस्कोम्बे - ऑस्ट्रेलिया
- रेमन माजे फ्लोरियानो - कोलंबिया
- सेलिन हॉलर- फ्रांस
- टियोन्गे मटाम्बो - मलावी
- मुहम्मद नाज़मी - मलेशिया
- करीना सारो - अर्जेंटीना
- मोहम्मद इमरान खान मेवाती - भारत
- मंसूर अल मंसूर - सऊदी अरब
- सुभाष चंदर के - न्यूजीलैंड
- एरिक ह्यूक - यूएसए
ग्लोबल टीचर प्राइज के संस्थापक और वर्की फाउंडेशन के अध्यक्ष सनी वर्की ने कहा कि, ग्लोबल टीचर प्राइज की शुरुआत हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों - जलवायु परिवर्तन से निपटने से लेकर असमानता को कम करने और तकनीकी परिवर्तन से निपटने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए की गई थी।
ग्लोबल टीचर प्राइज -
ग्लोबल टीचर प्राइज शिक्षकों के महत्व और दुनिया भर में उनके प्रयासों को मान्यता और सम्मान दिलाने के तथ्य को रेखांकित करता है। यह न केवल अपने छात्रों पर बल्कि अपने आस-पास के समुदायों पर भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के प्रभावों को मान्यता देने का प्रयास करता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार globalteacherprize.org पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल