Saurabh Pandey | November 4, 2025 | 12:15 PM IST | 2 mins read
गेट 2026 परीक्षा पत्र अंग्रेजी में होंगे। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा, सामान्य योग्यता (GA) सभी पेपरों के लिए समान होगा (15 अंक), और शेष पेपर संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम (85 अंक) को कवर करेगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अब अपने आवेदन पत्र में 10 नवंबर 2025 तक सुदार कर सकते हैं।
गेट 2026 पंजीकरण फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का चुनाव, मौजूदा प्रश्नपत्र में बदलाव, लिंग परिवर्तन, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में श्रेणी परिवर्तन, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से श्रेणी परिवर्तन या श्रेणी में किसी अन्य बदलाव के लिए उम्मीदवारों को कुल 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
दिन, दिनांक | समय, पाली |
|---|---|
शनिवार, 7 फरवरी 2026 | सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली) |
रविवार, 08 फरवरी 2026 | सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली) |
शनिवार, 14 फरवरी 2026 | सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली) |
रविवार, 15 फरवरी 2026 | सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली) |
गेट 2026 में प्रश्नों के लिए 1 या 2 अंक निर्धारित हैं। एमसीक्यू में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। 1 अंक वाले MCQ में, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। 2 अंक वाले MCQ में, गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटा जाएगा। एमएसक्यू या एनएटी प्रश्नों के गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
GATE 2026 में 30 टेस्ट पेपर होंगे। एक उम्मीदवार एक या अधिकतम दो परीक्षाएं दे सकता है। नीचे दी गई तालिका में कोड सहित प्रश्नपत्रों की सूची दी गई है। गेट 2026 परीक्षा पत्र अंग्रेजी में होंगे। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा, सामान्य योग्यता (GA) सभी पेपरों के लिए समान होगा (15 अंक), और शेष पेपर संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम (85 अंक) को कवर करेगा।
GATE परीक्षा विषय | कोड | GATE परीक्षा विषय | कोड |
|---|---|---|---|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | AE | भूविज्ञान एवं भूभौतिकी | GG |
कृषि इंजीनियरिंग | AG | इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | IN |
आर्किटेक्चर और प्लानिंग | AR | गणित | MA |
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग | BM | मैकेनिकल इंजीनियरिंग | ME |
बायोटेक्नोलॉजी | BT | माइनिंग इंजीनियरिंग | MN |
सिविल इंजीनियरिंग | CE | मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग | MT |
केमिकल इंजीनियरिंग | CH | नेवल आर्किटेक्चर एवं मरीन इंजीनियरिंग | NM |
कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी | CS | पेट्रोलियम इंजीनियरिंग | PE |
रसायन विज्ञान | CY | भौतिकी | PH |
डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | DA | प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | PI |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग | EC | सांख्यिकी | ST |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | EE | टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एवं फाइबर साइंस | TF |
पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | ES | इंजीनियरिंग साइंसेज़ | XE |
पारिस्थितिकी एवं उत्क्रांति | EY | मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान | XH |
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग | GE | जीवन विज्ञान | XL |
गेट परीक्षा के स्कोरकार्ड शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/विज्ञान/वास्तुकला/मानविकी की शाखाओं में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हैं। गेट स्कोर कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा भी स्वीकार किया जाता है।