GATE 2025 Result: गेट रिजल्ट 19 मार्च तक gate2025.iitr.ac.in पर जारी होने की उम्मीद; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 04:46 PM IST | 2 mins read
गेट स्कोर का उपयोग आईआईटी, एनआईटी और अन्य सरकारी संस्थानों में एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा 19 मार्च तक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। आईआईटी रुड़की की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना गेट 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
गेट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 28 मार्च से 31 मई तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद यानी 1 जून से 31 दिसंबर तक कैंडिडेट 500 रुपए शुल्क का भुगतान करने गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
IIT रुड़की ने 27 फरवरी को गेट परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए GATE प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। गेट आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 मार्च तक का समय दिया गया था। विषय विशेषज्ञ द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद GATE 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15, 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। गेट परीक्षा के प्रश्नपत्र में मल्टी च्वाइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टी सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिक आंसर टाइप (NAT) प्रश्न शामिल थे। एमएसक्यू और एनएटी में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जबकि एमसीक्यू नेगेटिव है।
गेट 2025 परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। गेट स्कोर के माध्यम से छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और अन्य सरकारी संस्थानों में एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में नौकरी के लिए भी गेट स्कोर का उपयोग किया जाता है।
GATE 2025 Scorecard: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक गेट वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित GATE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- GATE 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें