GATE 2025: गेट 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो बिना विलंब शुल्क के आज होगी बंद, परीक्षा तिथि और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | October 3, 2024 | 03:32 PM IST | 2 mins read
गेट 2025 एंट्रेंस एग्जाम के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2024 तय की गई है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) आज यानी 3 अक्टूबर को बिना विलंब शुल्क के साथ ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
गेट 2025 शेड्यूल के अनुसार, विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2024 तय की गई है। गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित होगी और गेट 2025 रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किए जाएंगे। गेट 2025 एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी होंगे।
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइंस, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में स्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को प्रति पेपर 900 रुपये और विदेशी नागरिकों सहित अन्य उम्मीदवारों को प्रति पेपर 1800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, वास्तुकला और मानविकी में विभिन्न स्नातक विषयों के बारे में उम्मीदवार के ज्ञान का आकलन करती है। इसका उपयोग मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश तथा कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) द्वारा भर्ती के लिए किया जाता है।
GATE 2025 परीक्षा 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। गेट पेपर में 65 प्रश्न शामिल होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में होंगे और पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Graduate Aptitude Test in Engineering: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से गेट 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आवश्यक विवरण भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल